पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेप्लिका साडिय़ां गल्र्स की चॉइस

रेप्लिका साडिय़ां गल्र्स की चॉइस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीति शर्मा जैन भोपाल
टीवी पर अवॉर्ड फंक्शन्स में सेलिब्रिटीज की पहनी ड्रेसेज को सिटी में काफी पसंद किया जा रहा है। सिटी गल्र्स इन डिजाइन्स की रेप्लिका तैयार करवा रही हैं। इन डिजाइनर वियर की कीमत 20 हजार रुपए से लेकर लाखों में होती है। वहीं रेप्लिका ओरिजनल ड्रेस के मुकाबले 60 फीसदी कम कीमत पर तैयार हो जाती हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के डिजाइनर वियर का क्रेज इतना ज्यादा है कि सिटी गल्र्स डिजाइनर्स से डिमांड करती हैं कि एक्ट्रेस की पहनी ड्रेस की रेप्लिका तैयार करके दें। किसी अन्य आउटफिट से ज्यादा इन दिनों साड़ी की रेप्लिका की डिमांड सबसे ज्यादा है। हैवी वर्क से ऊब चुकी गल्र्स को अब सेलिब्रिटीज की अवॉर्ड फंक्शन्स में पहनी ड्रेस ही चाहिए, क्योंकि यह रियल लाइफ में पहनी जा सकती हैं, जबकि फिल्मों के डिजाइनर ड्रेस रियल लाइफ में कम ही पहनने में आते हैं। सिटी की ड्रेस डिजाइनर स्वीटी बच्चानी कहती हैं कि सिटी में आजकल रेप्लिका साडिय़ों की डिमांड बहुत ज्यादा आ रही है। डिजाइनर मनीष मलहोत्रा ने प्रियंका के लिए फैशन वीक में नियॉन कलर की साड़ी डिजाइन की थी, वो इतनी ज्यादा पॉपुलर है कि अधिकांश गल्र्स उसी जैसी साड़ी की डिमांड करती हैं। वहीं फील और काम उपलब्ध कराने के लिए उसी फ्रैब्रिक से साडिय़ां डिजाइन कराई जा रही हैं। ज्यादातर क्लाइंट्स तो एकदम वैसी ही साडिय़ां डिजाइन करवाते हैं जैसी सेलिब्रिटीज ने पहनी थीं, कुछ कलर्स में चेंज करवा लेते हैं।



 सिटी की सिमरन रोचानी ने डिजाइन कराई मॉडल मिनी माथुर जैसी साड़ी।

कस्टमाइज्ड डिजाइन भी तैयार

टेक्सटाइल डिजाइनर सुनीता सिंह कहती हैं, कुछ कस्टमर्स हूबहू की बजाए कलर में बदलाव लाते हैं। यानी सेलिब्रिटी स्टाइल को कस्टमाइज भी कराया जाता है। इसमें भी यंग गल्र्स कलर से लेकर पैटर्न तक सभी कुछ सेलिब्रिटी के पहने ड्रेस जैसा ही चाहती हैं।

शिल्पा शेट्टी की कॉपी

फैशन एक्सपर्ट सपना परमार कहती हैं, स्कूल और कॉलेज के इवेंट में जजिंग के दौरान देखती हूं कि गल्र्स रेपलिका इतने अच्छे से तैयार करवाती हैं कि कोई भी देखता रह जाए। इन दिनों शिल्पा शेट्टी के नच बलिए शो की साड़ी कॉपी हो रही है। गाउन्स में दीपिका पादुकोण को कॉपी किया जा रहा है। चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका की पहनी नियॉन साड़ी को गल्र्स जबरजस्त कॉपी कर रही हैं।

वाट्स-एप से भेजते हैं डिजाइंस के फोटोज

सिटी के डिजाइनर्स कहते हैं कि आजकल क्लाइंट्स बहुत फास्ट हो गए हैं, उन्हें किसी सेलिब्रिटी के अवॉर्ड फंक्शन या पार्टी की ड्रेस पसंद आई तो वे तुरंत ही वाट्स एप पर फोटो भेज देते हैं। मार्केट आजकल रेप्लिका के लिए मटेरियल भी तलाश करने पर मिल जाता है, लेकिन काफी बारीकी से ड्रेस के काम को स्टडी करना होता है, ताकि वहीं कॉपी दे सकें।

सिटी गल्र्स अब सेलिब्रिटीज की अवॉर्ड फंक्शन्स में पहनी ड्रेसेज को यहां के डिजाइनर्स से तैयार करवा रही हैं...

ड्ढशद्यद्य42शशस्र द्घड्डह्यद्धद्बशठ्ठ