पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन और सिमी के सक्रिय सदस्य अबु फैजल और उसके 11 साथियों की मंगलवार को रिमांड समाप्त होने पर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ((एटीएस)) ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अदालत में पेश किया। सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी ने सभी आरोपियों को 11 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों के अल कायदा से संबंधों और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली स्थित अमेरिका एवं पाकिस्तान के दूतावास को उड़ाने जैसे मंसूबों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी हैं।
प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्य अबु फैजल ((मुंबई)), इरफान नागौरी ((महिदपुर)), खालिद अहमद, सादिक बहाव, उमेर हफीज, इरफान, इस्माइल ((शोलापुर)), जावेद नागौरी, अब्दुल अजीज, मोहम्मद आदिल, अब्दुल वहीद और अमान ((उज्जैन)) को एटीएस ने 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान एटीएस और केंद्रीय जांच एजेंसियों को आरोपियों के आतंकवादी संगठन अल कायदा से संबंधों और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली स्थित अमेरिका एवं पाकिस्तान के दूतावास को उड़ाने जैसे मंसूबों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगीं है। एटीएस ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की रात खंडवा जेल से अपने पांच साथियों के साथ फरार हुए अबु फैजल, इरफान नागौरी और खालिद अहमद को 23-24 दिसंबर की रात सेंधवा के देहात क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इसके बाद एटीएस ने अबु फैजल के नौ अन्य साथियों को उज्जैन और शोलापुर से गिरफ्तार किया। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिले थे। इनका एक साथी माजिद नागौरी 7 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर है। उसने कोर्ट में समर्पण किया था।