नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए टीचर्स
सिटी रिपोर्टर भोपाल
आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भोपाल की ओर से मंगलवार को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए। समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘सेवंथ आईईएस नेशनल टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2014’ राज्यपाल रामनरेश यादव ने प्रदान किए। इनमें आईआईटी दिल्ली के प्रो.शिव दत्त जोशी को ‘डॉ.सीवी रमन अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन’ प्रदान किया गया।
डॉ. हरी सिंह गौर यूनिवर्सिटी सागर के प्रो.एसपी व्यास को ‘डॉ. आरके उपाध्याय अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन फार्मास्युटिकल’ प्रदान किया गया। आईआईएम अहमदाबाद की प्रो.दीप्ति भटनागर को ‘डॉ. हरी सिंह गौर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट एजुकेशन’ प्रदान किया। प्रो.दीप्ति अवॉर्ड लेने के लिए उपस्थित नहीं हो सकीं। ‘डॉ.सीवी रमन यंग टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड’ आईआईटी गुवाहाटी के प्रो.एके मौर्या को दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र अच्छा काम करने के लिए सुष्मित व्यास को स्पेशल अवॉर्ड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित आईआईटी दिल्ली के प्रो. शिवदत्त जोशी ने कहा कि यही ऐसा अवॉर्ड है जिसके लिए एप्लाई नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के आचरण और गतिविधियां ही स्टूडेंट्स का भविष्य बनाती हैं। ऐसे में शिक्षकों को कैरेक्टर पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। प्रो.शिवदत्त ने कहा कि हर स्टूडेंट अलग होता है इसलिए हर स्टूडेंट को हर चीज सिखाने के लिए प्रेरित करना उनके टैलेंट को खत्म करना है। स्टूडेंट्स को लर्निंग करने के लिए कहने से अच्छा लर्निंग प्रोसेस को शुरू करवाना है। स्टूडेंट्स के बीच लर्निंग के प्रति इच्छा शक्ति पैदा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने रिसर्च के विषयों पर जोर देते हुए कहा कि शोध के लिए विषयों का चयन विदेशों से प्रभावित हुए बिना देश की जरूरत के हिसाब से होना चाहिए। उन्होंने ह्यूमेनिटी, बॉर्डर सिक्योरिटी, बायोमेडिकल, सिग्नल प्रोसेस के क्षेत्र में शोध करने के लिए भी प्रेरित किया। मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमिशन के चेयरमैन डॉ.एके पांडे ने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए शिक्षकों को रिसर्च वाला माहौल बनाना होगा। राज्यपाल रामनरेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अभी बहुत आगे बढऩा है, इसके लिए समग्र प्रयास किए जाने की जरूरत है। कार्यक्रम में आईईएस ग्रुप की चेयरमैन सुनीता सिंह, मप्र शासन गृहमंत्री बाबूलाल गौर उपस्थित थे।
 समन्वय भवन में सम्मान ग्रहण करने के बाद राज्यपाल के साथ प्रोफेसर्स।
आईआईटी, आईआईएम और डॉ. हरि सिंह गौर विवि के प्रोफेसर्स को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान
ष्द्बह्ल4 द्ग1द्गठ्ठह्ल