सुहासिनी जोशी को ‘मालवा संगीता सम्मान’
सिटी रिपोर्टर भोपाल
मध्यप्रदेश का नाम गायन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली शहर की गायिका सुहासिनी जोशी को ‘मालवा संगीता सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान संगीतकार राजेश रोशन देंगे। मालवा रंगमंच समिति द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह कालिदास अकादमी उज्जैन में 1 फरवरी को होगा। इस कार्यक्रम में संगीतकार राजेश रोशन को ‘प्रदेश गौरव सम्मान’ दिया जाएगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष केशव राय ने दी। सुहासिनी को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए मध्यप्रदेश लता अलंकरण सम्मान, महाकाल सम्मान मिल चुका है।