पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएसके में पासपोर्ट मेला एक फरवरी को

पीएसके में पासपोर्ट मेला एक फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - सामान्य पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट न मिलने की शिकायतों को देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय 1 फरवरी को पासपोर्ट मेले का आयोजन कर रहा है। इसमें नया सामान्य पासपोर्ट और पासपोर्ट री-इश्यू करवाने वाले आवेदक भाग ले सकेंगे। यह मेला डीबी मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र ((पीएसके)) में लगेगा।
पासपोर्ट अधिकारी निधि ओझा ने बताया कि जिन आवेदकों को अपॉइंटमेंट स्लॉट नहीं मिला है, वे वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर ((एआरएन)) शीट निकाल लें। इसके बाद सुबह 11.30 बजे टाइम स्लॉट पर जाकर 1 फरवरी का अपॉइंटमेंट ले लें। जो आवेदक अपॉइंटमेंट की एआरएन शीट लेकर आएंगे, उन्हें ही आगे की कार्रवाई के लिए प्रवेश दिया जाएगा। आवेदकों को शनिवार सुबह 9.30 से 11.30 बजे के बीच पीएसके में उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
ये दस्तावेज लेकर पहुंचे
आवेदक पासपोर्ट से संबंधित ऑरिजनल दस्तावेज और दस्तावेजों की एक-एक छायाप्रति लेकर पीएसके पहुंचें।














४ साल से कम उम्र के आवेदक का वाइट बैक ग्राउंड वाला रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा।