पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा आज से
नसं. भोपाल - बरकतउल्ला विवि द्वारा बुधवार व गुरुवार को पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा आयोजित की जाएगी। विवि प्रशासन ने मंगलवार शाम को सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विवि के संबंधित विभागों को भेज दिए हैं। परीक्षा के ठीक पहले छात्रों को अपने प्रवेश-पत्र विभागों से प्राप्त करना होगा। यह परीक्षा विवि के इंजीनियरिंग, लॉ, प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा तथा समाजशास्त्र विभाग में होगी। परीक्षा में करीब १००० परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह ९ से दोपहर १२ बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर २ से शाम ५ बजे तक रहेगा।
पान मसाले में मिले किस पदार्थ से क्या नुकसान