- Hindi News
- डांस सिंगिंग से शुरू हुआ ‘स्वर्णिम विहान’
डांस-सिंगिंग से शुरू हुआ ‘स्वर्णिम विहान’
सिटी रिपोर्टर भोपाल
गवर्नमेंट वुमन पॉलीटेक्निक कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘स्वर्णिम विहान’ के तहत ‘एनुअल फंक्शन’ की शुरूआत हुई। पांच दिवसीय समारोह में मंगलवार को सोलो डांसिंग, सोलो सिंगिंग और सैलेड डेकोरेशन कॉम्पिटीशन आयोजित किए गए। सोलो डांस कॉम्पिटीशन में स्टूडेंट्स ने क्लासिकल और बॉलीवुड नंबर्स पर परफॉर्मेंस दी। वहीं एकल गायन में नए-पुराने गानों को गुनगुनाया।
भरतनाट्यम और बॉलीवुड
नंबर्स पर परफॉर्मेंस
सोलो डांस कॉम्पिटीशन में 15 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। स्टूडेंट्स ने भरतनाट्यम और कथक नृत्य की शानदार परफॉर्मेंस दी। कथक में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और अटखेलियों का चित्रण किया। वहीं भरतनाट्यम में शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। इसमें भावाभिनय और नृत्य कौशल के माध्यम से महादेव के रौद्र रूप के दर्शन कराए। इसी क्रम में बॉलीवुड सॉन्ग ‘इन आंखों की मस्ती के.....’ ने रंग जमाया। वहीं हनी सिंह के रैप सॉन्ग पर भी कदम थिरकाए। धूम 3 फिल्म के सॉन्ग ‘ नी मैं कमली-कमली....’ पर रॉकिंग परफॉर्मेंस दी। सॉन्ग कॉम्पिटीशन में पल्लवी कुमारी विनर रहीं। वहीं फस्र्ट रनरअप दीपाली और सेकंड रनरअप नीरजा नामदेव रहीं।
सदाबहार और न्यू बॉलीवुड सॉन्ग का कॉम्बिनेशन
सोलो सिंगिंग कॉम्पिटीशन में 14 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। सॉन्ग ‘पुरानी जींस और गिटार....’, ‘ए जिंदगी गले लगा ले....’ और ‘कभी अलविदा न कहना....’ गानों को गुनगुनाया। कॉम्पिटीशन में रश्मि कुमारी विनर रहीं। नेहा दांगी फस्र्ट रनरअप और सृष्टि दत्ता सेकंड रनरअप रहीं। सैलेड डेकोरेशन कॉम्पिटीशन भी आयोजित किया गया। इसमें फ्लावर्स, फिश और एनिमल के शेप में सैलेड डेकोरेशन किया। वेजिटेबल्स के साथ फ्रूट को मिक्स कर नए अंदाज में इसे डेकोरेट किया। प्रतियोगिता में सोनम कुमारी विनर रहीं। वहीं सारा इकबाल फस्र्ट रनरअप और करिश्मा अरोरा सेकंड रनरअप रहीं। समारोह में कॉलेज फैकल्टी और सभी स्टूडेंट्स शामिल हुईं।
 स्वर्णिम विहान में सोलो डांस प्रस्तुत करती एक स्टूडेंट
गवर्नमेंट वुमन पॉलीटेक्निक कॉलेज में मंगलवार से पांच दिवसीय एनुअल फंक्शन ‘स्वर्णिम विहान’ की शुरूआत
ष्द्बह्ल4 द्ग1द्गठ्ठह्ल