पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार माह में भोपाल बनेगा डिजिटल सिटी, पूरा शहर होगा वाई फाई

चार माह में भोपाल बनेगा डिजिटल सिटी, पूरा शहर होगा वाई-फाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वंदना श्रोती - भोपाल
आने वाले चार महीनों में राजधानी की पहचान डिजिटल सिटी के रूप में होगी। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीएसएनएल ने अलग-अलग तैयारी की है। दोनों का दावा है कि उपभोक्ताओं को चार माह में पूरे शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा देंगे। इससे इंटरनेट की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए रिलायंस ने शहर में ऑप्टिकल फाइबर का जाल बिछा रहा है तो बीएसएनएल ने ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जहां वह वाईफाई सुविधा मुहैया कराएगा।
रिलायंस का दावा है कि हम अपने राष्ट्रीय स्तर की कार्ययोजना के तहत भोपाल को डिजिटल सिटी के रूप में विकसित करेंगे। इसके लिए शहर में 300 किमी ऑप्टिकल फाइबर और 450 किमी फाइबर केबल बिछा रहे हैं। इसके अलावा 70 खंभे निजी जबकि 125 खंभे सरकारी लिए हैं। इनके जरिए 4जी सेवा के तहत अपनी सेवाएं देंगे।





४५०

किमी लंबी फाइबर केबल बिछाई जा रही है शहर में

३००

किमी की ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा रही है

मुफ्त में कनेक्शन देंगे

बीएसएनएल के मुताबिक घर पर वाई-फाई मॉडम लगाने के लिए 1300 से 2100 रुपए का खर्च आता है। मॉडम लगाने के बाद यूजर विभिन्न तरह के प्लान ले सकते हैं। महेश शुक्ला के मुताबिक कंपनी ने उपभोक्ताओं को ब्राड बैंड साइबर टू दी होम की सुविधा प्रदान की है। इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए ब्राडबैंड चलता है। इसमें स्पीड 10 एमबी से ऊपर मिलती है। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ताओं को 2 जी, 3जी और 4 जी की बेहतर सुविधा मिलेगी। इंटरनेट भी अधिक स्पीड से चलेगा।

बीएसएनएल का दावा- अधिक स्पीड से चलेगा इंटरनेट

बीएसएनएल सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को एक टोल फ्री नंबर पर फोन या एसएमएस करना होगा। उसके बाद उसे एक पासवर्ड दिया जाएगा। इसकी मदद से यूजर वाई-फाई का उपयोग कर सकेगा। इसके लिए यूजर को 50 रुपए घंटे के हिसाब से चार्ज देना होगा। श्री शुक्ला ने बताया कि कंपनी संबंधित इलाके में काउंटर भी लगाएगी, ताकि उपभोक्ता यहां से पासवर्ड लेकर वाई-फाई का उपयोग कर सके।

कंपनी के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्टेट मेंटर फरहान अंसारी ने बताया कि हमारी केबल काफी हिस्से में बिछ चुकी है। कुछ हिस्सों में बिछना शेष है। ये काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जी सेवा का लाभ लोगों को मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने चयनित खंभों पर 4 जी का एंटीना, खास किस्म के कैमरे रहेंगे। इसके कारण डाटा समेत सूचनाएं, फिल्म बहुत कम समय में इधर से उधर होगी।



ऐसे ले सकेंगे

लाभ

ऐसा होगा 4 जी

का सेटअप

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुसार सामाजिक सरोकार के चलते कंपनी पुलिस कंट्रोल, नगरीय प्रशासन विभाग, चुनिंदा अस्पताल, शिक्षण संस्थाओं समेत बीआरटी कॉरिडोर को मुफ्त में कनेक्शन देंगे। उनका दावा है कि कंपनी की 4 जी सेवा अत्याधुनिक है।

इधर, बीएसएनएल के जीएम महेश शुक्ला ने बताया कि वाई-फाई मॉडम लगाने के लिए मंत्रालय, विध्यांचल, सतपुड़ा भवन, कलेक्टोरेट, एसपी ऑफिस पुराना भोपाल, नगर निगम मुख्यालय सदर मंजिल, पुलिस मुख्यालय, डीआरएम कार्यालय, पर्यावास भवन, श्यामला हिल्स स्थित राजीव गांधी परिसर, भोपाल रेलवे स्टेशन, राजा भोज एयरपोर्ट, नादरा बस स्टैंड, न्यू मार्केट आदि स्थानों का चयन किया गया है।



ञ्चरिलायंस इंडस्ट्रीज और बीएसएनएल अपने-अपने स्तर पर कर रहे तैयारी

तकनीक - सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगी तेज इंटरनेट एक्सेस की सुविधा