- Hindi News
- एनजीटी से निगम अफसरों की शिकायत करेगी कमेटी
एनजीटी से निगम अफसरों की शिकायत करेगी कमेटी
नसं. भोपाल - शाहपुरा तालाब मामले के लिए बनी मॉनिटरिंग कमेटी नगर निगम अफसरों की शिकायत एनजीटी से करेगी। दरअसल, मंगलवार को शाहपुरा तालाब के दौरे में निगम अफसरों को पहुंचना था, लेकिन वे नहीं आए। इस पर कमेटी ने इसकी एनटीजी से करने का फैसला किया।
नगर निगम के अधिकारी के आदेशों का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। मंगलवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी शाहपुरा तालाब मामले में एनजीटी द्वारा बनाई गई मॉनिटरिंग कमेटी के दौरे में उपस्थित ही नहीं हुए। कमेटी ने एनजीटी से इसकी शिकायत करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि शाहपुरा तालाब में मिल रहे प्रदूषण को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे काम पर नजर रखने के लिए एनजीटी ने इस मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया था। कमेटी के दौरे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और इलाके इंस्पेक्टर और दरोगा को मौजूद रहने को कहा गया था। इसके बाद भी मंगलवार को इस कमेटी के दौरे में स्वास्थ्य अधिकारी एचके श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक माहेश्वरी समेत इलाके के इंस्पेक्टर और दरोगा नहीं आए। कमेटी ने पाया कि डेडलाइन पूरी होने के बाद भी तालाब से कचरा हटाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। एकांत पार्क स्थित पुल के दोनों ओर कचरा पड़ा हुआ है। पंचशील नाले के दोनों ओर से कचरा नहीं हटाया गया है। यही नहीं, निगम द्वारा हाल ही में इस इलाके में लगाई एक जाली नदारद है।