पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा में फिजिकल एक से

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा में फिजिकल एक से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा-2013 द्वितीय की लिखित परीक्षा में पास होकर भोपाल केंद्र पाने वाले उम्मीदवारों की फिजिकल परीक्षा एक फरवरी से आयोजित की गई है।
सात फरवरी तक चलने वाली यह परीक्षा सुबह सात बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड पर होगी। उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता एवं अभिलेखों के परीक्षण के लिए प्रमाण-पत्र, व्यापमं की वेबसाइट से डाउनलोड की गई परिणाम पर्ची की दो प्रतियां, एक फोटो, शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता और आयु सीमा में छूट प्राप्त करने संबंधी मूल दस्तावेज लाना आवश्यक होगा।


शासन द्वारा जारी किए गए मान्यता प्राप्त पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट आदि के अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। यदि ये दस्तावेज उम्मीदवार के पास नहीं हैं तो उसे संबंधित स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया गया नवीन पहचान पत्र लाना जरूरी होगा।