पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर ‘ईआरपी’ पर नेशनल वर्कशॉप

बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर ‘ईआरपी’ पर नेशनल वर्कशॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च ((एनआईटीटीटीआर)) में मंगलवार से ‘एंटरप्राइजेज रिसोर्स प्लानिंग’ ((ईआरपी)) पर नेशनल वर्कशॉप आयोजित की गई। प्रोग्राम में आईआईटी कानपुर की डॉ.वीणा बंसल ने बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर ‘ईआरपी’ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ईआरपी को बड़ी-बड़ी कंपनियां लागू कर रही हैं। मारुति के लागू करने के बाद इसे टाटा इंडस्ट्री ने इसे लागू किया है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रोडक्ट प्लानिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, मार्केटिंग एंड सेल्स, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, शिपिंग एंड पेमेंट सेक्टर में डाटा को कंट्रोल और सुरक्षित रखा जा सकता है। आंकड़े प्रस्तुत करते हुए डॉ.वीणा ने कहा कि दुनिया में 70 प्रतिशत सॉफ्टवेयर इंडिया में बन रहे हैं ऐसे में मैनेजमेंट के इस सॉफ्टवेयर के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी होनी चाहिए। वर्कशॉप में सॉफ्टवेयर की जानकारी देने के साथ डॉ.वीणा ने ‘ईआरपी सॉफ्टवेयर’ की हैंड ऑन ट्रेनिंग भी दी। वर्कशॉप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट के विंसेंट डिमैलो, मैनिट के डॉ.संजय शर्मा, प्रो.सुजोयदास, प्रो.दिलीप और प्रो.सूरज मुक्ति भी शामिल हुए।