पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत के नाम पर दमड़ी भी नहीं दे रहा केंद्र : मुख्यमंत्री

राहत के नाम पर दमड़ी भी नहीं दे रहा केंद्र : मुख्यमंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदद के लिए दमड़ी भी नहीं दे रहा केंद्र : सीएम
भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर केंद्र की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भोपाल में मंगलवार को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसल खराब होने पर केंद्र सरकार से पहले 1400 करोड़ और बाद में 600 करोड़ रुपए मांगे, लेकिन किसानों को राहत देने के नाम पर केंद्र ने दमड़ी भी नहीं दी। चौहान ने कहा कि मैं विकास का एक पहिया मप्र में दौड़ा रहा हूं, दूसरा पहिया केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद दौड़ेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की कि महिला पंचायत अब लोकसभा चुनाव के बाद होगी। साथ ही जल्द ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि जो भी नए राशनकार्ड बनें, उनमें पहला नाम व फोटो महिला का हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ‘मोदी फॉर पीएम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर लोकसभा चुनाव के मिशन-29 लक्ष्य को सफल बनाएं। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े ने बताया कि आगामी 5 फरवरी से प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर सम्मेलन व जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।