- Hindi News
- कर्मचारी नेताओं ने मंत्री को गिनाईं समस्याएं
कर्मचारी नेताओं ने मंत्री को गिनाईं समस्याएं
नसं.भोपाल - कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ((जीएडी)) राज्य मंत्री लालसिंह आर्य के सामने अपनी समस्याएं व मांगें रखीं। भाजपा के तीसरी बार सरकार बनाने के बाद कर्मचारी संगठनों की मंत्रालय में बुलाई गई यह पहली बैठक थी। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने परामर्शदात्री समिति की बैठक समय पर बुलाने, वेतन विसंगति दूर करने, केंद्र के समान छठवें वेतनमान का लाभ देने, वार्षिक वेतन वृद्धि, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 साल करने, समान पद समान वेतनमान देने सहित कई मांगें उठाईं। कर्मचारी कल्याण समिति की जगह कर्मचारी कल्याण आयोग के गठन की मांग भी रखी गई।
बैठक में चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 31 जनवरी को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश आंदोलन का मामला भी उठा।