पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड के लिए राज्य और ऑल इंडिया कोटे की मेरिट अलग अलग बनेगीबीएड प्रवेश परीक्षा के साथ काउंसलिंग का

बीएड के लिए राज्य और ऑल इंडिया कोटे की मेरिट अलग-अलग बनेगीबीएड प्रवेश परीक्षा के साथ काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - प्रदेश के कॉलेजों में संचालित बीएड कोर्स की ७५ फीसदी सीटों पर प्रदेश के छात्रों को एडमिशन मिलेगा। बाकी की २५ फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटे के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेगी। बीएड के सत्र २०१४-१५ के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाला व्यापमं प्रदेश व ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए उम्मीदवारों की मेरिट सूची अलग-अलग घोषित करेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए नियम भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान कम से कम ५० कॉलेजों का चयन अपनी प्राथमिकता के आधार पर करना होगा।


छात्रों को कॉलेज का आवंटन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर इन्हीं ५० कॉलेजों में से किया जाएगा। एक बार बीएड कॉलेज में आवंटित सीट पर प्रवेश लेने के बाद प्रवेश निरस्त करने के आवेदन पर कोई विचार नहीं होगा। आवेदक द्वारा जमा कराई गई फीस की राशि २५ हजार रुपए भी वापस नहीं की जाएगी।

काउंसलिंग २० मई से शुरू होगी
व्यापमं द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आवेदकों को एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल शुल्क २५० रुपए होगा। आरक्षित वर्ग के लिए १२५ रुपए निर्धारित की गई है। मेरिट सूची के अनुसार कॉलेजों का वरीयता के आधार पर चयन करने की तारीख २० मई से २९ मई के बीच रहेगी। इसके बाद आवेदकों को मेरिट व वरीयता के अनुसार प्रथम चरण में सीट का आवंटन २ जून को किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में प्रवेश के लिए फीस का भुगतान व टीसी, माइग्रेशन प्रस्तुत करने की तिथि २ जून से ७ जून के बीच रहेगी। प्रथम चरण के बाद बीएड कॉलेजों में खाली सीट की उपलब्धता ९ जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार दूसरे चरण में आवंटन के लिए फिर से कॉलेज की वरीयता १० जून से १४ जून के बीच कर सकेंगे। आवंटित कॉलेज में प्रवेश के लिए फीस का भुगतान व टीसी, माइग्रेशन प्रस्तुत करने की तिथि १७ जून से २१ जून के बीच रहेगी। दूसरे चरण के बाद बीएड कॉलेजों में खाली सीटों की उपलब्धता २३ जून को जारी की जाएगी। दूसरे चरण के बाद भी सीटें खाली रहने पर काउंसलिंग का अंतिम चरण २३ जून से २८ जून तक रहेगा।

१०० प्रश्न पूछे जाएंगे
व्यापमं द्वारा प्रवेश परीक्षा २० अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पेपर दो घंटे का होगा। सामान्य मानसिक योग्यता, सामान्य चेतना, सामान्य हिंदी व अंग्रेजी व शैक्षणिक अभिरुचि से संबंधित १०० प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा।
भोपाल में सात हेल्प सेंटर
परीक्षा के लिए प्रदेश भर में ७५ हेल्प सेंटर बनाए गए हैं। भोपाल में यह सेंटर एमवीएम, नूतन कॉलेज, शासकीय हमीदिया कॉलेज, शासकीय भेल पीजी कॉलेज, शासकीय गीतांजलि गल्र्स कॉलेज, शासकीय एमएलबी गल्र्स कॉलेज, शासकीय बेनजीर कॉलेज में होंगे।