बीएसएनएल की सेवाएं बेहतर क्यों नहीं
नगर संवाददाता - भोपाल
दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में मंगलवार को सदस्यों ने कंपनी पर नेटवर्क समस्या पैदा करने का आरोप लगाया। सदस्यों का कहना था कि सेवाओं का स्तर घटने से उपभोक्ता अन्य टेलीकॉम कंपनी की ओर जा रहे हैं।
बैठक में सांसद रघुनंदन शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने उपभोक्ताओं का विश्वास खो दिया है। वहीं सदस्य मेहमूद अनवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कंपनी की वर्ष 2013-14 की उपलब्धि की बात करें तो शून्य रही है। सैयद फारुख अली ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। सदस्य संजय खोचे ने पूर्व में हुई बैठक में दिए गए सुझावों को पूरा न करने पर बीएसएनएल की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि बिल भुगतान न होने की वजह से जहां फोन काट दिए जाते है, वहीं बिल का भुगतान करने के बाद कनेक्शन नहीं जुड़ता। ऐसी शिकायतें उन्हें मिलीं हैं। राजेश हिंगोरानी ने बैरागढ़ में टॉवर न लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। सदस्य गिरीश शर्मा ने हर चौराहे पर टॉवर लगाने का सुझाव दिया। कंपनी के जीएम महेश शुक्ला ने सदस्यों के सुझावों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कंपनी की उपलब्धियां भी बताईं।
पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रगति, रिचर्ड डिसिल्वा,सैयद नावेद आलम,सैयद शाहिद हुसैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।