पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर की ५९ रन से आसान जीत

दैनिक भास्कर की ५९ रन से आसान जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - मैन ऑफ द मैच सत्येश श्रीवास्तव ((६ विकेट)) की घातक गेंदबाजी की मदद से दैनिक भास्कर ने नवदुनिया को ५९ रन से हराकर १८वें आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की। वहीं, प्लेट ग्रुप के मुकाबले में नवभारत-क्रॉनिकल ने बीटीवी को ५० रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दैनिक भास्कर ने 132 रन बनाए। फूलचंद ने 32 तथा प्रिंस गाबा और अनिल गुप्ता ने 24-24 रन बनाए। नवदुनिया की पूरी टीम 16 ओवर में 82 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। प्लेट ग्रुप के सेमीफाइनल में नवभारत-क्रॉनिकल ने 164/६ रन बनाए। बीटीवी की पूरी टीम 17.4 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। पंकज और संकेत ने 3-3 विकेट लिए। सत्येश और संकेत को सफल मध्या मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण जिला खेल अधिकारी वंदना सक्सेना और स्टार जेम्स के डायरेक्टर सैयद हनीफ ने किया।



आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट