- Hindi News
- 164 संदिग्ध छात्रों की पात्रता निरस्त की जाएगी
164 संदिग्ध छात्रों की पात्रता निरस्त की जाएगी
नगर संवाददाता - भोपाल
पीएमटी-2012 में 164 विद्यार्थी संदिग्ध मिले हैं। इनकी पात्रता निरस्त करने के लिए एसटीएफ ने डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन ((डीएमई)) और व्यवसायिक परीक्षा मंडल ((व्यापमं)) को पत्र लिखा है। मंगलवार को लिखे पत्र में डीएमई से संदिग्ध विद्यार्थियों के प्रवेश निरस्त करने और व्यापमं से पात्रता निरस्त करने के लिए कहा गया है। एसटीएफ ने संदिग्धों की यह सूची जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और बयानों के आधार पर तैयार की है।
सूत्रों के मुताबिक इन 164 संदिग्ध विद्यार्थियों में करीब 87 विद्यार्थी सरकारी और बाकी निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। इनकी रिपोर्ट डीएमई बीते हफ्ते एसटीएफ को भेज चुके हैं। जो एसटीएफ द्वारा भेजी गई 701 संदिग्ध विद्यार्थियों की सूची के आधार पर सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के डीन ने तैयार की थी। डीएमई डॉ. एसएस कुशवाह ने बताया कि कॉलेजों में पढ़ रहे संदिग्ध विद्यार्थियों के एडमिशन निरस्त करने की कार्रवाई व्यापमं द्वारा पात्रता निरस्त करने के बाद की जाएगी।
उनके मुताबिक व्यापमं जिन परीक्षार्थियों की पात्रता निरस्त करेगा, उनके प्रवेश निरस्त करने में चिकित्सा शिक्षा विभाग को कोई तकनीकी परेशानी नहीं होगी।
गांधी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे संदिग्ध विद्यार्थी:
दर्शिका चौहान, दीपक चौहान, गौरव श्रीवास्तव, हेमंत रावत, जयक्रांत सिंह, मीना मीणा, मेनका चौधरी, नताशा केम, नयन मछार, नीतू सिंह मरकाम, निखिल मिश्रा, पवन वास्कले, प्रियंका डामोर, पुष्पेंद्र हटीला, राधिका जायसवाल, राहुल डुडवे, रवि कटारा, रवींद्र खरते, रितुराज वारकड़े, शुभम वास्कले, सिदार्थ सिंह गुप्ता, विजय सिंह मीणा, विनोद सिंह परमार।
एल एन मेडिकल कॉलेज, भोपाल:
वीनम ओशीन सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, एश्वर्य सिंह ठाकुर, रोहित हाड़ा, प्रियंका छापरे, नीरज सुमन।
चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल:
रोहित, अजीत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा, श्रवण मेहता, भगवान शाह, अभिनव कुमार यादव, रियाज अहमद, सुनील अटल, रियाज अहमद, संत कुमार मौर्य, जगदीश, अनिल सिंह।
((नोट - संदिग्ध विद्यार्थियों के नामों की जानकारी संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की रिपोर्ट के मुताबिक।))