- Hindi News
- रेलवे कांट्रेक्टरों के बीच वर्चस्व विवाद में चली गोली
रेलवे कांट्रेक्टरों के बीच वर्चस्व विवाद में चली गोली
नसं. भोपाल - रेलवे पार्सल गोदाम में वर्चस्व के लिए दो कांट्रेक्टरों के बीच चल रहे विवाद ने जोर पकड़ लिया। मंगलवार शाम एक पक्ष ने हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हवाई फायर भी किया गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने १० लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बजरिया टीआई प्रकाश मिश्रा के मुताबिक सराय सिकंदरी निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजा और बादशाह खान पार्सल गोदाम में कांट्रेक्टर हैं। वर्चस्व को लेकर तीन महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। मंगलवार शाम बादशाह अपने भाई रईस खान, बेटे गुफरान, शोएब, शाहवर, फैजान, आमिर, दानिश, हारिस और चेतन के साथ अब्दुल रहमान के घर पहुंचे और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी। जब अब्दुल रहमान ने विरोध किया तो उन्होंने हवाई फायर कर दिया। गोली दीवार में लगी।
पुलिस ने बलवा, हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर बादशाह और रईस को गिरफ्तार कर लिया है।