गोपालपुर ने लहराया जीत का परचम
निज संवाददाता - रेहटी
स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में नगर के दशहरा मैदान में चल रही प्रदेश स्तरीय विंध्याचल क्रिकेट प्रतियोगिता में ६४ टीमों ने भाग लिया। इसमें गोपालपुर ने जीत हासिल की।
फाइनल मैच नाइंथ माइल और ऐजे भोपाल के बीच खेला गया। इसमें नाइंथ माइल गोपालपुर ने ११४ रन बनाए। इसके जवाब में भोपाल की टीम ने ७८ रन ही बनाए। इस तरह यह मैच नाइंथ माइल ने ३६ रनों से जीत लिया। इस मौके पर आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल थे। प्रथम पुरस्कार २१ हजार रुपए नाइंथ माइल गोपालपुर तथा एजे भोपाल को ११ हजार रुपए दिए गया। मैन ऑफ द सीरीज राकेश इक्का को मिला। मैन ऑफ द मैच रोहित को दिया गया। प्रतियोगिता में जीवन सिंह चौहान, मोहित मुकाती, रवि पटेल, मनीष चौहान आदि थे।