पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुमार विश्वास के खिलाफ टीटी नगर थाने में की शिकायत

कुमार विश्वास के खिलाफ टीटी नगर थाने में की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और नस्लभेदी टिप्पणी करने की शिकायत की गई है। टीटी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एमपी नगर जोन-टू निवासी अभिनव चक्रधर ने टीटी नगर थाने में शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास द्वारा विभिन्न शहरों में कवि सम्मेलनों में मंच संचालन किया जाता है। इस दौरान वे बीच-बीच में राजनेताओं, महिलाओं, विभिन्न धर्मों एवं धर्मावलंबियों के आराध्यों, भारतीय संस्कृति आदि के लिए स्तरहीन शब्दों का उपयोग कर अभद्र एवं असहनीय टिप्पणियां करते हैं। चक्रधर ने अपनी शिकायत में उन वेबसाइटों का जिक्र भी किया है जिसमें कुमार विश्वास ने कवि सम्मेलनों के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत किया। टीआई राजकुमार सराफ का कहना है कि आवेदन की जांच की जा रही है। जिन वेबसाइट का जिक्र किया गया है, उसके संबंध में सायबर सेल से जानकारी इकट्ठा की जाएगी।