भोपाल - मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते प्रदेश के चालक - परिचालकों की 3 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत टल गई है। अब यह 17 फरवरी को होगी। इसमें प्रदेश के तीन लाख चालक -परिचालकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए चालक-परिचालक बोर्ड बनाए जाने का ऐलान होना है।