पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मासूम से ज्यादती के आरोपी को अफसोस नहीं

मासूम से ज्यादती के आरोपी को अफसोस नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - पांच साल की मासूम बच्ची के साथ ज्यादती के बाद उसे सड़क किनारे तड़पता छोड़ भागने वाले आरोपी को अपनी करतूत का कोई अफसोस नहीं है। आरोपी ने पुलिस को बयान दिया है कि ‘नशे में था, इसलिए ऐसा हो गया’। इधर, देर रात हुए ऑपरेशन के बाद मासूम की हालत स्थिर है।
सोमवार शाम ग्राम बगरोदा निवासी ३० वर्षीय कमल सिंह जाटव ने समरधा गांव की पांच वर्षीय मासूम के साथ ज्यादती की थी। आरोपी उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और गांव से बाहर एक खेत में वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी उसे दीपड़ी और बंगरसिया गांव के बीच बन रही सड़क किनारे खून से लथपथ छोड़ कर फरार हो गया। मिसरोद पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे ११ फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बयान दिया है कि सोमवार को उसने ज्यादा शराब पी ली थी। इसके अलावा आरोपी गांजे के नशे का भी आदी है। आरोपी ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी दस साल तक साथ रहने के बाद उसे छोड़ गई। इसके बाद उसने प्रेम विवाह किया। दूसरी पत्नी भी रक्षा बंधन के बाद से ही उसके पास नहीं लौटी है। पुलिस का कहना है कि उसकी हरकतों के कारण दोनों पत्नियां उसे छोड़ कर चली गई हैं।