- Hindi News
- पांच साल में प्रदेश का हर गांव सड़क से जुड़ेगा : मुख्यमंत्री
पांच साल में प्रदेश का हर गांव सड़क से जुड़ेगा : मुख्यमंत्री
भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि अगले पांच सालों में प्रदेश का हर गांव सड़क से जुड़ जाएगा। चौहान मंगलवार को यहां अरेरा हिल्स पर बने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण कर रहे थे। चौहान ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़कें बनाकर सड़क विकास निगम ने प्रदेश का मान बढ़ाया है और देश में ख्याति हासिल की है। उन्होंने प्रशासनिक भवन में स्थापित होने वाले देश के पहले सड़क दुर्घटना रिस्पांस सिस्टम और यातायात प्रबंधन प्रणाली का भी अवलोकन किया। ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रशासनिक भवन प्रदेश के तेज गति से हो रहे विकास का संकेत है। लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में मध्यप्रदेश सड़क निर्माण के क्षेत्र में पहले नंबर का प्रदेश होगा।