पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे महंगा गैस सिलेंडर मध्यप्रदेश में ही क्यों?

सबसे महंगा गैस सिलेंडर मध्यप्रदेश में ही क्यों?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुदत्त तिवारी - भोपाल
हर घर के लिए जरूरी रसोई गैस सिलेंडर पर राज्य सरकार द्वारा लगाया जा रहा वैट और एंट्री टैक्स उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रहा है। सिलेंडर पर पांच प्रतिशत वैट और दो प्रतिशत एंट्री टैक्स वसूले जाने से प्रदेश के लोगों को पड़ोसी राज्यों की तुलना में औसतन 80-90 रुपए तक महंगा गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।
जो गैस सिलेंडर राजस्थान में केवल 391 रु., छत्तीसगढ़ में 418 रु. और उत्तर प्रदेश में 432 रु. में मिलता है, वह मप्र में आधार कार्ड के जरिए गैस कनेक्शन लिंक कराने वाले उपभोक्ताओं को 511 रु. में मिल रहा है। कारण सिर्फ यह है कि पड़ोसी राज्यों में रसोई गैस पर न तो एंट्री टैक्स लगता और न वैट। खास बात यह है कि कुछ दिनों पहले तक सब्सिडी वाले सिलेंडर ही ये दोनों टैक्स लगते थे, लेकिन रसोई गैस में डायरेक्ट कैश सब्सिडी योजना लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को मिल रही सब्सिडी पर भी लग रहे हैं। नतीजा यह है कि प्रदेश के उपभोक्ता जहां पहले सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए पूरे देश में 20 से 30 रु. ज्यादा दे रहे थे, अब 60 रु. और चुका रहे हैं।



((रसोई गैस पर हमारे यहां हो रही सर्वाधिक टैक्स वसूली पर पाठक अपने विचार -------------- ))