पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो चालक से छह हजार रुपए लूटे

ऑटो चालक से छह हजार रुपए लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल - बरखेड़ी फाटक के पास सोमवार की शाम चार युवकों ने एक ऑटो चालक से सवा छह हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया। जहांगीराबाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम मेंडोरी, केरवा डेम निवासी राधेश्याम पाल ऑटो चालक है। उसका ऑटो जहांगीराबाद में सुधर रहा है। सोमवार को वह बाइक बरखेड़ी फाटक के पास एक पान की दुकान पर खड़ा था। तभी वहां खड़े गुलरेज, फैजल, निसार और उबेज से विवाद करते हुए उसका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। पर्स में 6300 रुपए थे। थाने पहुंचे राधेश्याम की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।