- Hindi News
- सरकारी अस्पतालों में 31 को नहीं होगा इलाज
सरकारी अस्पतालों में 31 को नहीं होगा इलाज
नसं. भोपाल - जेपी अस्पताल समेत राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी 31 जनवरी को ड्यूटी नहीं करेंगे। इसके लिए वे सामूहिक अवकाश लेंगे। यह फैसला सिवनी कलेक्टर द्वारा इलाज में लापरवाही के एक मामले में डॉ. ज्योति पंद्रे व स्टाफ नर्स के खिलाफ एफआईआर कराने के विरोध में लिया गया है। मप्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय खरे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि किसी भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी के खिलाफ इलाज में लापरवाही का मामला, बिना तकनीकी जांच के दर्ज न किया जाए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जेपी, सिविल अस्पताल बैरागढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर और टीबी अस्पताल में सामूहिक अवकाश पर जाने के फार्म भरवाए गए।