पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीपीएस से लैस ११०० वाहन खरीदेगी पुलिस

जीपीएस से लैस ११०० वाहन खरीदेगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता - भोपाल
पुलिस की मदद के लिए अब लोगों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश में कहीं भी अपराध घटित होने पर पुलिस अब शहर में पांच मिनट और गांवों में आधा घंटे में सहायता के लिए पहुंच जाएगी। यह संभव होगा जल्द ही शुरु होने जा रही जीपीएस सिस्टम से जुड़े 1100 वाहनों की ग्रुप ‘डायल 100’ सेवा से। इस प्रस्ताव को गृह विभाग जल्द ही कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाएगा।
इस सेवा को अत्याधुनिक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा जो जिलों के कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेगा। इनके माध्यम से प्रदेश में तैनात 1100 वाहनों की रियल टाइम पोजीशन कंट्रोल रूम के पास रहेगी। इन केंद्रों में जैसे ही घटना की सूचना मिलेगी, तो तत्काल पुलिस सहायता के लिए घटनास्थल पहुंच जाएगी। अब तक पुलिसिया कार्रवाई के डर से लोग किसी भी दुर्घटना की शिकायत करने से बचते हैं, लेकिन डायल 100 सेवा में शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।



नई सेवा में शिकायत को सिस्टम पर रिकॉर्ड किया जाएगा। आगे इसे थ्री-डी कान्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अफसर और 1100 वाहन को सूचना दी जाएगी, जिससे लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। इस प्रक्रिया के बाद कंट्रोल रूम से पुलिस अफसर शिकायत कर्ता से यह पूछेंगे कि क्या उसे समय पर सहायता मिली और उससे वह संतुष्ट है।

कैबिनेट में लाएंगे प्रस्ताव

फीडबैक भी लिया जाएगा

॥वाहनों से लैस 100 डायल योजना के जरिए आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया जाएगा।ञ्जञ्ज

-डीपी गुप्ता, सचिव, गृह

लोगों की मदद के लिए जल्द शुरू होगी डायल १०० सेवा