- Hindi News
- स्वर्णिम विहान के दूसरे दिन एक्सटेंपो, क्विज हुए
स्वर्णिम विहान के दूसरे दिन एक्सटेंपो, क्विज हुए
सिटी रिपोर्टर भोपाल
गवर्नमेंट वुमन पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित ‘स्वर्णिम विहान’ में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। पांच दिवसीय एनुअल फंक्शन में नेल आर्ट, क्विज और एक्सटेंपो कॉम्पिटीशन बुधवार को आयोजित किए गए। नेल आर्ट कॉम्पिटीशन में शूज, फ्लॉवर और ट्रेडिशनल डिजाइन्स को उकेरा।
नेल्स पर ट्रेडिशनल आर्ट और फंकी डिजाइन
नेल आर्ट कॉम्पिटीशन में गल्र्स ने नेल्स पर वाइट बेस तैयार किया। इस पर ब्लैक, ग्रीन, येलो और रेड कलर्स से पत्तियां, कॉइन, और फंकी डिजाइन तैयार किए। नेल्स को डेकोरेट करने के लिए स्टिकर और ग्लिटर मिक्स नेलपेंट का उपयोग किया। वहीं कुछ पार्टिसिपेट ने लाइनिंग डिजाइन से भी नेल आर्ट किया। ब्लैक और वाइट नेलपेंट के कॉम्बिनेशन से डिजाइन बनाए। इसमें राधिका रूपचंदानी विनर रहीं।
द्ग1द्गठ्ठह्ल द्बठ्ठ श्चशद्य4ह्लद्गष्द्धठ्ठद्बष्
क्विज में पूछे रोचक सवाल
इसी क्रम में जनरल नॉलेज क्विज में देश की राजनीति का इतिहास और वर्तमान नेताओं से जुड़े सवाल पूछे गए। कॉलेज के सभी डिपार्टमेंट्स की 6 टीमों ने इसमें भाग लिया। क्विज में चार इंट्रेस्टिंग राउंड रखे गए। पहले राउंड में मौखिक तौर पर सवाल पूछे गए। दूसरे विजुअल राउंड में सवाल को विजुअल के साथ पेश किया गया। तीसरे ट्रू एंड फाल्स राउंड में सवाल एक टीम से दूसरी टीम को पास किए गए। आखिर में रैपिड फायर राउंड हुआ।
करप्शन, क्राइम रहा मुद्दा
एनुअल फंक्शन में करप्शन और क्राइम मुख्य मुद्दा रहा। प्रतिभागी पूजा द्विवेदी ने कहा कि सुशासन में आम आदमी की भागीदारी जरूरी है। प्रतिभागी सारा ने कहा कि कलम तलवार से ज्यादा ताकतवर होती है। साथ ही उन्होंने युवाओं को एक जुट होकर राजनीति में दिशा और दशा तय करने का उद्देश्य बताया। इस प्रतियोगिता में 16 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। इसमें अंकिता शर्मा विनर रहीं।