एसपीए में शहरी विकास पर कार्यशाला आज
भोपाल - स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ((एसपीए)) में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। शहरी विकास योजना निर्माण एवं कार्यान्वयन गाइडलाइन का रिवीजन विषय पर आयोजित कार्यशाला के निष्कर्षों को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर शहरी विकास मंत्रालय के सचिव डॉ. सुधीर कृष्णा, शिक्षाविद् प्रो. ईएफएन रिबैरो, एमएन बुच, डॉ. डीएस मेश्राम आदि मौजूद रहेंगे। यह कार्यशाला एसपीए भोपाल, दिल्ली व विजयवाड़ा द्वारा आयोजित की जा रही है।