- Hindi News
- वाद विवाद प्रतियोगिता में युवा शक्ति की जीत
वाद-विवाद प्रतियोगिता में युवा शक्ति की जीत
सिटी रिपोर्टर भोपाल
सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गल्र्स पोस्ट ग्रेजुएट ऑटोनोमस ((नूतन)) कॉलेज में बुधवार को निशा मसूरकर की स्मृति में इंटर कॉलेज ‘डिबेट कॉम्पिटीशन’ आयोजित किया गया। इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा प्रायोजित प्रतियोगिता में 12 कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। ‘भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में केवल युवा शक्ति ही गुणात्मक सुधार ला सकती है’ विषय पर स्टूडेंट्स ने पक्ष-विपक्ष में विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में बीएसएसएस के स्टूडेंट चित्रांश वाघमारे विनर रहे। एक्सीलेंस कॉलेज की स्टूडेंट आफरीन सिद्धीकी और निशा परनामी फस्र्ट रनरअप और सेकंड रनरअप रहीं। प्रतिभागी आफरीन सिद्धीकी ने पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि युवा ही देश की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं। विपक्ष में बीएसएसएस के स्टूडेंट रवीश भगवानदास गुरवानी ने कहा कि एजुकेशन सिस्टम डेवलप करना जरूरी है। सिर्फ युवा जोश के बूते पर राजनीति को सही दिशा में नहीं ले जा सकते हैं।
ष्द्बह्ल4 द्ग1द्गठ्ठह्ल