पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर बालिका दिवस का महत्व बताया

किशोर बालिका दिवस का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - चांदबड़ परियोजना के सेक्टर चार में बुधवार को किशोर बालिका दिवस मनाया गया। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल गुप्ता, बचपन संस्था से जुड़ी सीमा भार्गव और सेक्टर पर्यवेक्षक सुषमा त्रिपाठी ने स्कूली छात्राओं को किशोर बालिका दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें स्वस्थ और निरोग रहने के तरीके बताए। इसके बाद प्रश्नोत्तर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।