110 किमी पैदल बरी घाट जाएंगे भक्तजन
भोपाल - पीएंडटी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से 2 फरवरी को सुबह छह बजे भगवान श्री रामदेव सेवादल समिति के कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर निकलेंगे। समिति के नर्मदा प्रसाद ठाकुर और दिनेश खटीक ने बताया कि ये श्रद्धालु 110 किलो मीटर पैदल चलकर गंजबासौदा बरी घाट स्थित भगवान श्रीरामदेव के मंदिर तक जाएंगे। वहां गुरुदेव पंडित हरिनारायण पाठक के सानिध्य में ध्वज चढ़ाकर महाआरती में शामिल होंगे।