पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा कार्रवाई की सिफारिश

राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा कार्रवाई की सिफारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी ((एनआईएफटी)) के यौन उत्पीडऩ मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी हस्तक्षेप किया है। आयोग का कहना है कि पीडि़ताओं को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय को दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। आयोग अध्यक्ष ममता शर्मा के मुताबिक इस बारे में राज्य महिला आयोग द्वारा भेजी गई सिफारिशों का क्रियान्वयन कराया जाएगा।
राज्य महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग को एनआईएफटी यौन उत्पीडऩ मामले से अवगत कराया था। इस संबंध में उसने कपड़ा मंत्रालय को एनआईएफटी के डायरेक्टर जनरल प्रेम कुमार गेरा और एनआईएफटी भोपाल के डायरेक्टर यूएस टोलिया के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा का कहना है कि इस मामले में उन्होंने भी संज्ञान लेकर कपड़ा मंत्रालय से जांच रिपोर्ट मांगी है। ममता शर्मा का कहना है कि इस संबंध में फिर से मंत्रालय को रिमाइंडर भेजा जा रहा है।



क्या था मामला

एनआईएफटी के तत्कालीन ज्वाइंट डायरेक्टर वसंत कोठारी पर संस्थान की ही तीन महिला प्रोफेसर और 65 छात्राओं ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत संस्थान के उच्च प्रबंधन के अलावा राज्य महिला आयोग में भी की गई थी। आयोग ने 2 दिसंबर 2013 को इस मामले में संज्ञान लिया था। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर आरोपी वसंत कोठारी के खिलाफ चूना भट्टी थाने में मामला दर्ज किया था। केस कोर्ट में विचाराधीन है।