- Hindi News
- शाहपुरा तालाब के काम की निगरानी करें महापौर
शाहपुरा तालाब के काम की निगरानी करें महापौर
नगर संवाददाता - भोपाल
तय तारीख के बाद भी शाहपुरा तालाब से कचरा हटाने में नाकाम रहे नगर निगम के काम की निगरानी अब महापौर कृष्णा गौर को करनी होगी। ये निर्देश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ((एनजीटी)) के जस्टिस दलीप सिंह और एक्सपर्ट मेंबर पीएस राव की दो सदस्यीय खंडपीठ ने दिए हैं। एनजीटी ने बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि महापौर 10 फरवरी को मॉनिटरिंग कमेटी सदस्यों के साथ तालाब के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करें। अगर इस दौरे तक निगम यहां इसकी सफाई का काम पूरा नहीं कर पाता है, तो महापौर को एनजीटी में जवाब देना होगा।
सुनवाई के दौरान एनजीटी की मॉनिटरिंग कमेटी ने दो दौरों की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में नगर निगम द्वारा अब तक किए गए काम पर असंतोष जताया गया। वहीं, निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों हुई बारिश का हवाला देते हुए काम में देरी की बात मानी और कुछ अतिरिक्त वक्त की मांग की थी। जस्टिस दलीप सिंह और एक्सपर्ट मेंबर पीएस राव की दो सदस्यीय खंडपीठ ने इस पर नाराजगी जताई और निगम को निर्देश दिया कि वह 9 फरवरी तक काम पूरा करें। 10 फरवरी को महापौर मॉनिटरिंग कमेटी के साथ इस काम की समीक्षा करें।
महापौर होंगी मॉनिटरिंग कमेटी की चेयरमैन : एनजीटी ने महापौर कृष्णा गौर को बड़े तालाब के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए बनाई जा रही मॉनिटरिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है। हालांकि बुधवार को कमेटी के बाकी सदस्यों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। सरकारी वकील सचिन वर्मा ने याचिकाकर्ता के वकील विवेक चौधरी द्वारा सुझाए गए चार नामों पर आपत्ति जताई थी।
बीसीएनएल को त्र28 लाख चुकाने का नोटिस