- Hindi News
- केंद्र तत्काल जारी करे 575 करोड़ रुपए सीएममुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
केंद्र तत्काल जारी करे 575 करोड़ रुपए -सीएममुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
केंद्र तत्काल जारी करे 575 करोड़ रुपए : सीएम
भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को बुधवार को दो पत्र लिखे। एक में उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत पहल कर 575 करोड़ रुपए केंद्रीय सहायता राशि तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया है। दूसरे में चौहान ने खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अव्यवहारिक प्रावधानों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। चौहान ने इस संबंध में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष हुई बारिश से हुए जान-माल और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। केंद्रीय दल इस बारे में आकलन भी कर चुका है, लेकिन सहायता राशि अभी तक नहीं मिली है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे दो पत्र