- Hindi News
- संस्कार वैली की संपदा नेमा, अनुजा, वंशिका को कांस्य
संस्कार वैली की संपदा नेमा, अनुजा, वंशिका को कांस्य
भोपाल - संस्कार वैली की छात्रा संपदा नेमा, अनुजा प्रसाद और वंशिका गर्ग ने 59वीं नेशनल रोलबॉल स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते। इनके अलावा तानिया गोयल, अदिति शुक्ला, माही जैन, परिधि भंडारी, खुशी पांडे, राघव देवड़ा, श्रेयस बेरीवाल, ऋतिक राठी और शैलेंद्र गौर का चयन मप्र टीम में हुआ था। खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन पर कोच अब्दुल सलीम ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मप्र टीम ने छत्तीसगढ़, उप्र, गुजरात और केरल को हराया। एक बार उसे केरल के खिलाफ हार का सामना भी करना पड़ा था।