पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमीदिया अस्पताल परिसर में बनेगा खेल मैदान

हमीदिया अस्पताल परिसर में बनेगा खेल मैदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल। हमीदिया अस्पताल परिसर में एक व्यवस्थित खेल मैदान बनाने के लिए 33 लाख की राशि मंजूर की गई है। बुधवार को गांधी मेडिकल कॉलेज ((जीएमसी)) की एग्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक में यह फैसला हुआ। बैठक में एक गामा कैमरा और दो स्टरलाइजर खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।










बैठक में कॉलेज के डीन डॉ. बीपी दुबे, हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीके पाल, सुल्तानिया जनाना अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा चौरसिया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
संभागायुक्त सिंह ने पीडब्लूडी के अफसरों को निर्देश दिए कि वे जल्द ही खेल मैदान को व्यवस्थित करने का काम शुरू करें। इसे चारों ओर से कवर करने के लिए दीवार बनाई जाए। बैठक में सुल्तानिया जनाना अस्पताल की कमला नेहरू अस्पताल में शिफ्टिंग के मसले पर भी चर्चा हुई। संभागायुक्त ने हमीदिया अस्पताल में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश अधीक्षक को दिए।