बैंक के स्वरूप में बदलाव बर्दाश्त नहीं
नसं. भोपाल - बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले बैंककर्मियों ने बुधवार को अरेरा हिल्स स्थित बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि बैंक के स्वरूप में अनावश्यक बदलाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि खंडेलवाल कमेटी की सिफारिशों को एक तरफा़ थोपा जा रहा है। इंसेटिव की राशि बैंककर्मियों में समान रूप से बांटी जाए।