पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट आज से

दो दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल - राज्यस्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट 30 और 31 जनवरी को पुलिस मुख्यालय के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो ((एससीआरबी)) के सभागृह में होगी। इस १२वीं मीट में कंप्यूटर अवेयरनेस से संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी। इसके प्रथम तीन विजेता करनाल ((हरियाणा)) में इस साल होने वाली अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में भाग लेंगे। इस ड्यूटी मीट का उद्घाटन गुरुवार सुबह 10 बजे एडीजी डॉ. आरके गर्ग करेंगे। डीजीपी नंदन दुबे शुक्रवार शाम को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस मीट में प्रदेश के सभी 19 जोन से 57 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।


ये सभी प्रतिभागी जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कंप्यूटर अवेयरनेस, ऑफिस आटोमेशन और विजुअल बेसिक प्रोग्रामिंग प्रतियोगिताएं होंगी।