विनोद अग्रवाल की भजन संध्या दो को
भोपाल - संस्था कृष्णम् द्वारा दो फरवरी को रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर भजन संध्या आयोजित की गई है। इसमें प्रख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल भगवान श्रीकृष्ण और उनकी लीलाओं पर आधारित भजन प्रस्तुत करेंगे। संयोजक नीरज बंसल ने बताया कि भजन संध्या शाम साढ़े छह बजे शुरू होगी। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।