पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल बाथम का शानदार प्रदर्शन

राहुल बाथम का शानदार प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - विजय मर्चेंट ट्रॉफी चैंपियन बनी मप्र टीम में अंकुर क्रिकेट अकादमी भोपाल के खिलाड़ी राहुल बाथम का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम में भोपाल के दो खिलाड़ी शामिल थे। इनमें एक मन दुबे भी हैं। मन भी अंकुर अकादमी के खिलाड़ी हैं। राहुल ने विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाफ 318 रन बनाने के अलावा 25 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन पर कोच ज्योति प्रकाश त्यागी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
टेनिस गेंद क्रिकेट टूर्नामेंट आज से : आलोक माहेश्वरी स्मृति टेनिस गेंद रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से अंकुर स्कूल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में ३२ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।
विजेता टीम को ५५ हजार रुपए और उपविजेता को २५ हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशुल तिवारी करेंगे।