- Hindi News
- वसंतोत्सव पर मानस भवन में होंगे कार्यक्रम
वसंतोत्सव पर मानस भवन में होंगे कार्यक्रम
भोपाल - तुलसी मानस प्रतिष्ठा की महिला शाखा द्वारा श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में दो और तीन फरवरी को वसंतोत्सव मनाया जाएगा। प्रथम दिन सामूहिक भजन व तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता होगी। मानस प्रश्न मंच का आयोजन भी होगा। इसी दिन शाम चार बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। सोमवार को रंगोली, मेहंदी, पूजा थाली सजावट आदि प्रतियोगिताएं होगी। बाद में साहित्यकार कमला सक्सेना पुरस्कार वितरित करेंगी।