- Hindi News
- मार्कंडेय मंदिर का ताला खोलकर चुराए पांच लाख के जेवर
मार्कंडेय मंदिर का ताला खोलकर चुराए पांच लाख के जेवर
नसं. भोपाल - चौबदारपुरा स्थित मार्कंडेय मंदिर का ताला खोलकर चोर आधा दर्जन से अधिक चांदी के मुकुट समेत करीब पांच लाख रुपए कीमत के जेवर चुरा ले गए।
तलैया पुलिस के मुताबिक रामनारायण आचार्य, मार्कंडेय मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे मंदिर का ताला खोलकर घुसे चोर चांदी के आधा दर्जन से अधिक मुकुट, छत्र, बिंदिया, दानपेटी आदि चुरा ले गए। वारदात के बाद चोर ताला भी लगा गए।
ऑफिस से चोरी : मारवाड़ी रोड निवासी ट्रांसपोर्टर अमित गुप्ता का लांबाखेड़ा में राजधानी ट्रांसपोर्ट के नाम से ऑफिस है। गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को वे ऑफिस बंद करके गए थे। दराज में 3.78 लाख रुपए रखे थे। अगले दिन जब वे पहुंचे तो ऑफिस का ताला टूटा था और रुपए भी गायब थे।