नरसिंहगढ़ चिड़ी-खो ट्रैकिंग 9 फरवरी को
सिटी रिपोर्टर भोपाल
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की लेक सिटी यूनिट भोपाल द्वारा 9 फरवरी को नरसिंहगढ़ के घने जंगलों में चिड़ी-खो ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा। वहां पर एक छोटा तालाब चिडिय़ा के आकार का होने के कारण इस स्थान का नाम चिड़ी-खो पड़ा है।
साथ ही यहां पर काफी बड्र्स भी आती हैं, जो कि सभी का मन मोह लेती हैं। ट्रेकर्स नरसिंहगढ़ किले को भी देखेंगे। एक दिवसीय इस ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग संस्था के सचिव संजय मधुप से यूथ हॉस्टल के ऑफिस पलाश होटल के पास भोपाल में शाम 7 से 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।