पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमीदिया अस्पताल में संक्रमित टेक्सिम इंजेक्शन की सप्लाई

हमीदिया अस्पताल में संक्रमित टेक्सिम इंजेक्शन की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
हमीदिया अस्पताल के शिशु रोग विभाग में बुधवार को संक्रमित टेक्सिम इंजेक्शन ((250 एमजी)) सप्लाई होने का मामला सामने आया है। डिपार्टमेंट प्रमुख ने बच्चों को लगाने के लिए मंगाए गए सभी टेक्सिम इंजेक्शन अस्पताल अधीक्षक को लौटा दिए हैं। साथ ही इनके सेंपल की जांच कराकर, सप्लायर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों के मुताबिक अस्पताल अधीक्षक ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन टेक्सिम की खरीदी पिछले महीने की थी। इंजेक्शन की सप्लाई इंदौर की एमजी काबरा ड्रग्स लिमिटेड ने की थी। सोमवार को बच्चों को लगाने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ ने इंजेक्शन में डिस्टिल वाटर मिलाया तो स्टाफ नर्स को इंजेक्शन बाइल में गंदगी दिखी। उन्होंने 12 इंजेक्शन में डिस्टिल वाटर मिलाकर, उसकी जांच की।
उन्हें सभी इंजेक्शन में गंदगी मिली। पैरामेडिकल स्टाफ ने इसकी शिकायत डिपार्टमेंट प्रमुख से की। इस पर उन्होंने इंजेक्शनों के उपयोग पर रोक लगाने के साथ ही उसका सेंपल जांच के लिए अस्पताल अधीक्षक को दिया है।
संक्रमित इंजेक्शन से हुई थी बच्ची की मौत : हमीदिया अस्पताल के शिशु रोग विभाग में पिछले साल एक बच्ची की टेक्सिम इंजेक्शन लगने से मौत हो गई थी। जांच में अस्पताल अधीक्षक ने बच्ची को लगाए गए इंजेक्शन में स्टेरॉयल वाटर के स्थान पर संक्रमित आईवी फ्लुड मिलाना बताया था। साथ ही बच्ची की मृत्यु उसकी तबियत ज्यादा बिगडऩे से बताई थी।



शिशु रोग विभाग प्रमुख ने जांच के लिए अधीक्षक को दिए सेंपल