पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलपतियों ने गिनाई समस्याएं तो मंत्री बोले पहले स्तर सुधारें विश्वविद्यालय

कुलपतियों ने गिनाई समस्याएं तो मंत्री बोले- पहले स्तर सुधारें विश्वविद्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और चुनौतियों को लेकर बुधवार हो हुई परिचर्चा में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी और कुलपति आमने-सामने आ गए। गुणवत्ता की बात पर अधिकारियों और कुलपतियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने जहां निजी विश्वविद्यालयों को मूल उद्देश्य से नहीं भटकने की सलाह दी, वहीं जवाब में कुलपतियों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी को राज्य शासन से कोई सुविधा नहीं मिलती।

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) में आयोजित परिचर्चा के दौरान निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता के सामने अपनी समस्या रखीं। कुलपतियों ने बताया कि निजी विश्वविद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। उनके छात्रों को न तो स्कॉलरशिप मिलती है और न ही सरकारी एजेंसियों की ओर से कोई अनुदान।