पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. सांसद सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बयान के बावजूद कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई से बच रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी सज्जन के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित सवालों से बचते रहे। उधर, सज्जन के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच उनका बयान आया है कि कांग्रेस मेरे खून में है। सज्जन वर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, मधुसूदन मिस्त्री, मोतीलाल वोरा और मुरली देवड़ा के राज्यसभा नामांकन पर सवाल उठाए थे। सज्जन के इस बयान के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं।
आलाकमान को पूरे मामले की जानकारी दे दी है : अरुण
सज्जन के बयान पर कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने केवल यह कहा कि उन्होंने आलाकमान को जानकारी दे दी है। इस बारे में कोई भी फैसला दिल्ली में ही होगा। इस मामले से संबंधित अन्य सवालों पर उन्होंने चुप्पी साध ली। अरुण के साथ मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने दावा किया कि सज्जन कांग्रेस नहीं छोड़ सकते।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.