पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंकज त्रिवेदी की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति उजागरपीएमटी में धांधली : इंदौर भोपाल में लोकायुक्त प

पंकज त्रिवेदी की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति उजागरपीएमटी में धांधली : इंदौर-भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई - त्रिवेदी सहित तीन परिजन एक निजी कॉलेज में भागीदार भी निकलेपीएमटी में...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. इंदौर

लोकायुक्त पुलिस ने पीएमटी में धांधली के आरोपी व्यापम के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज त्रिवेदी के इंदौर और भोपाल स्थित ठिकानों पर छापा मारे। छापे में इंदौर के विनय नगर में दो मकान, प्लॉट सहित दो करोड़ रुपए कीमत से अधिक की संपत्ति उजागर हुई। त्रिवेदी सहित उनके तीन परिजन एक निजी कॉलेज के पार्टनर भी निकले। लोकायुक्त पुलिस ने डॉ. त्रिवेदी के छोटे भाई एवं राजीव गांधी प्रोद्योगिक यूनिवर्सिटी के उप कुलपति पीयूष त्रिवेदी के इंद्रलोक कॉलोनी तथा इंदौर स्थित मकान पर भी छापे की कार्रवाई की।

लोकायुक्त एसपी वीरेंद्रकुमार सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह छह बजे डॉ. त्रिवेदी के 157, विनय नगर केसरबाग रोड स्थित निवास पर छापे की कार्रवाई शुरू की गई। टीम जब वहां पहुंची तब त्रिवेदी की पत्नी अर्चना व मां मिलीं। सभी कमरों व अलमारियां खुलवा कर दस्तावेज खंगाले गए, जिसमें विनय नगर में दो मकान, जमीन, प्लॉट आदि की जानकारी मिली। एसपी सिंह के मुताबिक त्रिवेदी के घर पर मिले दस्तावेजों के अनुसार इंदौर में बायपास स्थित एक निजी कॉलेज में खुद पंकज, पिता नटवरलाल व भाभी भागीदार हैं। तलाशी में पंकज का बैंक ऑफ पंजाब का लॉकर मिला, जिसे दोपहर में लोकायुक्त पुलिस के दो डीएसपी दौलतसिंह एवं जीडी शर्मा ने खुलवाया। उसमें ढाई लाख रुपए का सोना व पांच हजार रुपए की चांदी के जेवर मिले। इसी के साथ विनय नगर से एसटीएफ द्वारा 25 लाख रुपए नकद जब्ती के दस्तावेज भी मिले।

दोपहर में लोकायुक्त पुलिस की टीम त्रिवेदी की पत्नी अर्चना को साथ लेकर भोपाल पहुंची। वहां चार इमली स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली गई, लेकिन यहां खास दस्तावेज या सामान नहीं मिला। जांच रात तक जारी थी। टीम को त्रिवेदी के बैंक ऑफ बड़ौदा शाहपुरा भोपाल स्थित शाखा के लॉकर से 45 लाख रुपए के जेवर मिले।

भाई पीयूष के यहां इंदौर-भोपाल में सर्वे

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने त्रिवेदी के भाई पीयूष के इंदौर की इंद्रलोक कॉलोनी स्थित निजी आवास एवं भोपाल के 74 बंगला स्थित सरकारी आवास की भी तलाशी ली। एसपी लोकायुक्त ने स्पष्ट किया कि पीयूष के निवासों पर छापा मारने का मूल कारण पंकज की संपत्ति संबंधी दस्तावेज तलाश करना है। पीयूष भी पंकज की जमीन, मकान सहित कई संपत्तियों में भागीदार है। अभी पीयूष के ठिकानों से कुछ खास दस्तावेज नहीं मिल सके हैं।

इंदौर में कहां क्या संपत्ति मिली

संपत्ति कीमत

157, विनयनगर में दो मंजिला मकान 22 लाख रुपए

विनय नगर में मकान 17 लाख रुपए

सांवेर में 5.357 हेक्टेयर कृषि भूमि 30 लाख रुपए

इंदौर के पास 28 सौ वर्ग फीट का प्लॉट 50 लाख रुपए

बैंक खातों में जमा ढाई लाख रुपए

पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में मिले जेवर ढाई लाख रुपए

विनयनगर निवास से मिले जेवर. ढाई लाख रुपए

एक वॉक्सवेगन कार 15 लाख रुपए

एलआईसी खाते साढ़े तीन लाख रुपए

एफडीआर 53 हजार रुपए

बैंक ऑफ बड़ौदा भोपाल 45 हजार रुपए