पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरण की रोमांचक जीत

जागरण की रोमांचक जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - भोपाल
दैनिक जागरण ने पत्रिका को 11 रन से हराकर 18वें आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक जीत दर्ज की। ओल्ड कैंपियन मैदान पर जागरण ने 4 विकेट पर 142 रन बनाए। इसमें शशि शेखर ने 45 तथा राहुल ने 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा राजेश यादव ने 19 तथा दीपक व आजम ने 12-12 रन बनाए। रूपेश राय ने दो तथा अमित मिश्रा व योगेश गौतम ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में पत्रिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन ही बना पाई। उसकी ओर से अयाज ने 34, रूपेश राय ने 27 तथा अमित मिश्रा ने 17 रन बनाए। शकील ने 3 विकेट झटके। शशि मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें भोपाल खेल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मिनीराज मोदी और आईईएस ग्रुप डीन स्टूडेंट वेलफेयर दीपन अधिकारी ने पुरस्कृत किया।