पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र में स्थिर सरकार के लिए उपवास शुरू

केंद्र में स्थिर सरकार के लिए उपवास शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - मसीही समाज द्वारा गोविंदपुरा क्राइस्ट चर्च में बुधवार को एक अनूठे अनुष्ठान की शुरूआत की गई। शाम छह बजे शहर के 36 प्रोटेस्टेंट व कैथोलिक चर्च के लोगों ने फादर अनिल मार्टिन की अगुवाई में 72 घंटे का उपवास शुरू किया। तीन दिन तक चर्च में देश में आगामी स्थिर सरकार के गठन की कामना के साथ बाइबिल का पाठ और सामूहिक प्रार्थना करेंगे। यह अनुष्ठान विभिन्न प्रदेशों के 72 जिलों में शुरू हुआ है, जिसमें मप्र में भोपाल जिला एकमात्र है।
नेशनल प्रेयर अलाइंस मसीही समाज की राष्ट्रीय समिति के बैनर तले क्राइस्ट चर्च में फादर मनीष गिडियन, फादर आईआर वर्मा, सीपी सिंह, बिशप एस दयाल के नेतृत्व में सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रजनी रावत, बाबू सोलोमन, फादर माइकल नायक मौजूद थे।